IMG 20241114 WA0101


विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत जिया भारी में चल रहा मनरेगा कार्य

जांच के नाम झूठा आश्वासन देकर, अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेते हैं जिम्मेदार, जिससे हो रहा जमकर भ्रष्टाचार –
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत जिया भारी में बृहस्पतिवार को चल रहे मनरेगा कार्य योजना में चौकी दार के घर से माटे के खेत तक चकरोड मिट्टी पटान कार्य के दौरान एक आशीष नाम के नाबालिग बालक को मनरेगा मजदूरी पर लगाया गया था। साथ ही राम सूरज, कलीमुल्लाह, किरन, रुकसाना, गीता,सुलेखा, बाबुल्लाह, प्रभावती, शुभावती आदि ही मौके पर मौजूद रहे। जबकि इससे अधिक तीन गुना लोगों का नाम मास्टर रोल में दर्शाया गया था। मनरेगा मजदूरी कर रहे कलीमुल्लाह ने बताया कि कल से हम लोग कार्य करना शुरु किये हैं। जिसमें कुल 10 लोग हैं।

इसी तरह कई ऐसे ग्राम पंचायत है, जहां मनरेगा कार्यों में मनरेगा मजदूरों के जगह पर नाबालिग लोगों को भी मनरेगा मजदूर बनाकर कार्य पर लगा दिया जाता है। 8 से 10 लोगों को काम पर लगाने के बाद रातोंरात करीब 4 दर्जन लोगों की हाजिरी लगाकर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा। वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में सिर्फ कागजों में कार्य दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जाता है। बढ़नी- ब्लाक के कई ऐसे रोजगार सेवक हैं, जो फोटो से फोटो खींचकर देर रात तक हाजिरी लगाकर जिम्मेदारों की मिलीभगत से 

मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस समय बढ़नी क्षेत्र के रेड़वरिया , पथरदेइया, मानपुर, खैरी उर्फ झुगंहवा, जिया भारी, मड़नी, चम्पापुर, धनौरा, पिकौरा , बैदौली, मुजहना आदि ऐसे ग्राम पंचायत है। जहां पर मनरेगा कार्यों में जमकर धांधली व भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मौके पर विभाग से संबंधित कोई भी जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं रहता है। 

उक्त संबंध खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह का कहना है कि मामले की जांच करवाकर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *