विश्व सेवा संघ, संवाददाता
सिद्धार्थनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत माय भारत, सिद्धार्थनगर द्वारा युवाओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से युवा क्लब विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सिद्धार्थनगर श्री अनुराग यादव के मार्गदर्शन में तथा सक्रिय युवा मंडल के पदाधिकारी रुपेश मिश्रा के नेतृत्व में विकासखंड बढ़नी की समस्त ग्राम पंचायतों में 10 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बढ़नी की पकड़िहवा रामनगर ग्राम पंचायत में युवा मंडल क्लब का गठन किया गया तथा सक्रिय युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभाओं, कौशल एवं नेतृत्व क्षमता को पहचान कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जा रहा है। माय भारत के इस प्रयास से ग्रामीण युवाओं को संगठित कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की नित नई ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक और प्रभावी पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *