महाकुंभ में स्नान के लिए ये 14 दिन सबसे खास, हर डुबकी से पायेंगे महापुण
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
महाकुंभ का साल 2025 में प्रयागराज में शुभारम्भ होने जा रहा है। महाकुंभ में देश से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। महाकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार किया जाता है। महाकुंभ में स्नान का विशेष महत्व है। महाकुंभ में स्नान करने से मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के पाप दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार महाकुंभ में स्नान के लिए 10 प्रमुख तिथियां हैं। महाकुंभ 2025 स्नान की तिथियां महाकुंभ प्रथम स्नान तिथि :- पौष शुक्ल एकादशी 10 जनवरी 2025 शुक्रवार महाकुंभ द्वितीया स्नान तिथि पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 सोमवार महाकुंभ चतुर्थ स्नान तिथि माघ कृष्ण एकादशी 25 जनवरी 2025, शनिवार। महाकुंभ पंचम स्नान तिथि माघ कृष्ण त्रयोदशी 27 जनवरी 2025, सोमवार। महाकुंभ अष्टम स्नान तिथि :- माघ शुक्ल सप्तमी (रथ सप्तमी)-4 फरवरी, 2025 ई0, मंगलवार। महाकुंभ नवम स्नान तिथि :- माघ शुक्ल अष्टमी (भीष्माष्टमी) 5 फरवरी, 2025 ई., बुधवार। महाकुंभ दशम स्नान तिथि :- माघ शुक्ल एकादशी (जया एकादशी) – 8 फरवरी, 2025 ई., शनिवार। महाकुंभ एकादश स्नान तिथि माघ शुक्ल त्रयोदशी (सोम प्रदोष व्रत) – 10 फरवरी, 2025, सोमवार। महाकुंभ द्वादश स्नान तिथि माघ पूर्णिमा, 12 फरवरी 2025, बुधवार। महाकुंभ त्रयोदशा स्नान तिथि फाल्गुन कृष्ण एकादशी, 24 फरवरी 2025, सोमवार। महाकुंभ चतुर्दश स्नान पर्व महाशिवरात्रि, 26 फरवरी 2025, बुधवार। ध्यान दें :- महाकुंभ के आसपास जो भी प्रमुख पर्व तिथियां होती हैं उन्हें प्रमुख स्नान की तिथियां माना जाता है। इसलिए 10 जनवरी एकादशी तिथि को प्रमुख स्नान की तिथि माना गया है। महाकुंभ शाही स्नान 2025 महाकुंभ शाही स्नान तिथि :- माघ कृष्ण प्रतिपदा मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, मंगलवार। महाकुंभ षष्ठ स्नान (द्वितीय) प्रमुख शाही स्नान-माघ (मौनी) अमावस्या 29 जनवरी, 2025 ई0, बुधवार। महाकुंभ सातवां स्नान, (तीसरा) (अंतिम) शाही स्नान माघ शुक्ल पंचमी (बसंत पंचमी)- 2 फरवरी, 2025 रविवार। ध्यान दें :- बसंत पंचमी का आरम्भ 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से हो रहा है और यह 3 फरवरी को सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 3 फरवरी को बसंत पंचमी का आखिरी शाही स्नान होगा।
