विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- विकास खण्ड बढ़नी में तैनात ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में आनलाइन उपस्थिति एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शासकीय कार्यों को करते हुए हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। मंगलवार को विकास खण्ड बढ़नी में तैनात सभी सचिवों ने ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में हाथों में काली पट्टी बाँधकर शासकीय कार्यों को करते हुए शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया है। सचिव रविकांत यादव एवं शकील अहमद ने बताया कि आज दूसरा दिन है जो आगामी 4 दिसम्बर तक काली पट्टी बाँधकर शासकीय कार्यों को हम सभी करेंगे। कहा कि आगामी 5 दिसम्बर से सभी सचिव अपने निजी साधन का प्रयोग बंद कर देंगे तथा आगामी 15 दिसम्बर को सभी सचिव अपना डोंगल ब्लाक पर जमा कर देंगे और शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह आंदोलन को गति देंगे। क्षेत्र के दर्जनों बुद्धिजीवियों का कहना है कि सचिवों के इस प्रकार के विरोध से ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित होगा। इस दौरान वरिष्ठ सचिव उदय प्रताप गौतम, रविकांत यादव, अवधेश यादव, अनुपम सिंह, दिलीप कुमार यादव, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *