नारकोटिक्स टीम द्वारा पंपलेट वितरण कर सरकारी सहायता हेल्पलाइन नंबरों व राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 के बारे में दी गई जानकारी

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी- नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रामदत्तगंज जूनियर स्तर के सैकड़ों छात्र छात्राओं को पंपलेट वितरण कर सरकारी सहायता हेल्पलाइन नंबरों व राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 के बारे में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशा तंबाकू, सिगरेट, गुटखा, शराब, सूंघने वाले पदार्थ, गांजा, चरस, स्मैक, बिना डाक्टर की सलाह ली गई गोलियों के प्रयोग से सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कुप्रभाओं के विषय में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। बताया गया कि नशा ऐसा पदार्थ है जो दिल दिमाग और फेफड़ों को नुक़सान पहुंचाने के साथ ही, पढ़ाई में ध्यान कम होना, नशे की लत लगना, दुर्घटनाएं और बीमारियों की समस्याओं से आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कुप्रभाव पड़ता है।आयोजन के ऑर्गनाइज़र के रूप में सतीश शर्मा वार्ड सभासद का विशेष योगदान रहा।उक्त टीम में अरुण कुमार सिंह असिस्टेंट डाइरेक्टर सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और मादक पदार्थों की राष्ट्रीय अकादमी लखनऊ , सुशील कुमार श्रीवास्तव सुप्रीटेंडेंट ,श्रीमती नमिता सेठी सुप्रीटेंडेंट , नितेश कुमार सुप्रीटेंडेंट, जावेद आलम प्रधानाध्यापक, योगेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, खान शमशुन्निसा, ऋचा माहुर, शालिनी श्रीवास्तव, दीपिका जायसवाल और मोनिका आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *