बढ़नी- विधानसभा-302 शोहरतगढ़़ के विधायक विनय वर्मा ने अपने एवं अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को शुभेच्छा (मंगल कामना) प्रदान करने का अवसर मिला।

इस दौरान विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर और शाल ओढ़ाकर अपने परिवार एवं विधानसभा शोहरतगढ़़ की जनता की तरफ से यशस्वी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया और उन्हें उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान यशस्वी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी का समय उन्हें प्रदान करने और उनका अभिनन्दन स्वीकार करने के लिए विधायक विनय वर्मा ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके कार्यकाल में भाजपा और एनडीए परिवार नई ऊंचाइयों को छुए जिसका हृदय से शुभकामना देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *