विश्व सेवा संघ, संवाददाता

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बढ़नी व शोहरतगढ़ नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए शासन ने विधायक प्रयास पर विभिन्न मदों में 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें बढ़नी नगर पंचायत को जल निकासी के लिए दो करोड़ रुपए,पेयजल की व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपए,मलिन बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए दो करोड़ रुपए व तालाब के लिए 50 लाख रुपए (कुल साढ़े पांच करोड़ रुपए) और शोहरतगढ़ नगर पंचायत के लिए आर.एफ मद में एक करोड़ रुपए,जल निकासी के लिए दो करोड़ रुपए,पेयजल की व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपए व तालाब के लिए 50 लाख रुपए (कुल साढ़े चार करोड़ रुपए) की स्वीकृति शासन स्तर से विधायक के प्रयास से प्राप्त हुई है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि दोनों नगर पंचायतों के ईओ व चेयरमैन को अवगत करा दिया है कि शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दिया जाए। जिससे विकास कार्य शुरू होसके। इसके अलावा इस धनराशि का उपयोग सम्मानित नगरवासियों के सुविधाओं के लिए किया जाए। इसका उपयोग नई योजनाओं के लिए किया जाए। पुराने कार्यों में इसका उपयोग बिल्कुल न किया जाए।इस वित्तीय स्वीकृति के लिए मैं बढ़नी व शोहरतगढ़ की देवतुल्य जनता की तरफ से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी व नगर विकास मंत्री माननीय डा.एके शर्मा जी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने देवतुल्य जनता को बताना चाहता हूं कि मैं फेसबुक, वाट्सएप व एक्स जैसे सोशल प्लेटफार्म पर भी सक्रिय रहता हूं,जिसका प्रयोजन केवल इतना है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व विकास के कार्यों की जानकारी व लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *