विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर बढ़नी पर किया पैदल गश्त
बढ़नी- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी द्वारा एसएसबी कैम्प बढ़नी पर थाना ढेबरुआ पुलिस तथा एसएसबी व इण्डो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा किसी भी अवैध गतिविधियों इत्यादि के सम्बन्ध में तुरन्त सूचना देने हेतु बताया गया तथा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान प्रभारी आपरेशन कवच व थानाध्यक्ष ढ़ेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव सहित एसएसबी व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
