Putla fookte huye

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

शोहरतगढ़

नगर पंचायत के तिरंगा चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका और मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दलित विरोधी अखिलेश यादव मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के सामने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर के साथ दिखाया है इस पोस्टर में आधा चेहरा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का और आधा चेहरा अखिलेश यादव का है, इसके बाद इस पोस्टर पर बवाल मच गया है पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस पोस्टर को लेकर सवाल उठाए हैं

और उसे बाबा साहब का अपमान बताकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका और उन्होंने बताया कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ हुआ गेस्ट हाउस कांड हो, चाहे कन्नौज मेडिकल का नाम बदलना हो, सबसे ज्यादा दलित उत्पीड़न की घटना समाजवादी पार्टी की सरकार में हुई है। उनके मुखिया व उनके समर्थक सबसे बड़े दलित विरोधी हैं। सपा प्रमुख डाक्टर अंबेडकर के नाम पर केवल वोट लेना चाहते हैं, लेकिन उनका सम्मान नहीं करते।

अखिलेश यादव संविधान के प्रति केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, अपना दल एस के युवा नेता अनिल कुमार चौधरी, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार मोदनवाल, बबलू गौड़,संजय पाण्डेय, महेंद्र चौरसिया, रोशन श्रीवास्तव, रामविनोद यादव,राशिद पठान,अनिल जायसवाल, सोनू निगम, पंचगुलाम भारती, उमेश चौधरी, अभिषेक चौधरी, शुभम् गौड़, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *