विश्व सेवा संघ, संवाददाता
योगेंद्र जायसवाल
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगुलहवा में प्राथमिक विद्यालय से सटे आबादी भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने बाउंड्री घेरकर आबादी भूमि को कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर गांव के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद डीएम के सख्त निर्देश पर बड़ी कार्यवाही की गई। सूत्रों के हवाले से शोहरतगढ़ एसडीएम चंद्रभान सिंह ने बुधवार को दोपहर बाद बुलडोजर के साथ पहुंचकर अवैध बाउंड्री अतिक्रमण को हटवाया। आपको बता दें कि जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत बगुलहवा निवासी मोहम्मद अयूब, जैफुल्लाह, राम नारायण, मजीबुल्लाह, बुधई, राजकुमार, आस मोहम्मद, रामनिवास आदि लोगों ने जिला अधिकारी के पास पहुंच कर बिस्मिल्लाह पुत्र नसीबदार द्वारा जबरन विद्यालय से सटे आबादी की भूमि पर बाउंड्री घेरकर कब्जा करने की शिकायत किया था।

प्रशासन का एक्शन
शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर तहसील शोहरतगढ़ राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के साथ गावं में पहुंच कर प्राथमिक विद्यालय से सटे आबादी भूमि का पैमाइश कर भूमि को कब्जाधारी से खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन कब्जा धारक ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। जिस पर बुधवार को एसडीएम ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कार्यवाही करते हुये बाउंड्री को बुलडोजर से जमीदोज कराते हुए खाली कराया।
एसडीएम चंद्रभान सिंह ने कहा कि अवैध रूप से कब्जा धारक को जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। अवैध कब्जा न खाली करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कब्जा खाली करा दिया गया है। अवैध कब्जाधारक को कड़ी चेतावनी देते हुए आगे कोई कार्य न करने की सख्त हिदायत दी गयी है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि खाली कराये गये जमीन पर विद्यालय अपने अनुसार आवश्यक निर्माण कार्य अब प्रारंभ कर सकेगा।
इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, उपनिरीक्षक रमाशंकर पाण्डेय, मोहम्मद अयूब, लेखपाल राजेश कुमार, सैफुल्लाह, रामनारायन, मजीबुल्लाह, आस मोहम्मद, भीष्म, बुधई, रामकुमार, कमरुद्दीन, अशोक कुमार, फतेह मोहम्मद, असगर अली, बिस्मिल्लाह, अब्दुल, श्याम सुंदर, सीताराम, गुल हसन, अबरार आदि मौजूद रहे।

विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार
