रंगोली, मेहंदी निबंध प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने लिया भाग, सील्ड व प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित
विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव
बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज में गुरुवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां रंगोली, मेहंदी निबंध प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय संचालक राम सूरत यादव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी टीम द्वारा 10-19 वर्ष की आयु के किशोरों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।, जो पोषण, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, चोट और हिंसा की रोकथाम, और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम जैसे चीजों से संबंधित जानकारी दी गई।
वहीं स्वास्थ्य टीम के अनुसार उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों, परिवारों और समुदायों तक पहुंच बनाकर, और माता-पिता व समुदाय को शामिल करके स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है।
उक्त अवसर पर डॉ ओपी यादव, डां तैय्यबा गुलफाम, गुरु चरन फार्मासिस्ट, शीला यादव काउंसलर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *