बाबा साहब के सम्मान में देश का दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों वंचित समाज इस अपमान को संसद से लेकर सड़क तक आंदोलित है-उग्रसेन सिंह

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पीडीए चर्चा कार्यक्रम मलगहिया सेक्टर1 के ढ़ेकहरी चौराहे पर “बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के विचारों को लेकर जन जागरूकता अभियान” पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने की ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान में देश का दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, अतिदलितों, आदिवासियों, गरीबों व शोषितवंचित समाज इस अपमान को संसद से लेकर सड़क तक आंदोलित है। भाजपा लोकसभा चुनाव में हार से अभी उबर नहीं पा रही है। इनके नेता अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर रहे हैं। जिलाअध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब का जो अपमान किया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है मंत्री तुच्छ मानसिकता के कारण बाबा साहेब को वोटो की राजनीति में घसीट रहे हैं जो बहुत ही शर्मनाक है।
यह PDA को जागृत करने के लिए बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के विचारों को लेकर, “PDA चर्चा कार्यक्रम” में सपा जिला महासचिव कमरूजमा खान, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, सपा ST/ST के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप पथरकट्ट, सपा जिला सचिव रामू यादव, सेक्टर प्रभारी हरिनाथ यादव, सपा पिछड़ा प्रदेश सचिव डॉ.अमित शर्मा, प्रदेश सचिव अनुज चौधरी, विशाल बारी, डॉ विकास यादव, दिनेश सैनी, सोमई अग्रहरी, प्रभु गौतम, रामसेवक, सुधीर सिंह अबू तलहा, दिनेश गौतम, राधेश्याम यादव, पप्पू सिंह, डब्ल्यू सिंह राजेंद्र टिंटू काका, रवि सिंह मुन्ना मिश्रा सहित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *