*संविधान व बाबा साहब का अपमान करने वालों के खिलाफ सपा हर स्तर पर करेगी आंदोलन-मणेन्द्र मिश्रा मशाल
विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुड़िकुइया में गुरुवार को पीडीए चर्चा का आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम के आरम्भ में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर और नेता मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।पीडीए चर्चा पर आयोजित जाेन,सेक्टर,बूथ प्रभारी सहित उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी संविधान एवं बाबा साहब का अपमान करने वालों के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन करेगी। देश का यह दुर्भाग्य है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने न केवल संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है बल्कि जनता की बुनियादी समस्याओं की उपेक्षा की है।समाजवादी पार्टी 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक शोहरतगढ़ विधानसभा में सेक्टरवार पीडीए चर्चा आयोजन कर सम्मानित जनता को संविधान बचाने एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों के विषय में जागरूकता अभियान चलाएगी।साथ ही सामाजिक न्याय,जातीय जनगणना, महंगाई,बेरोजगारी, आरक्षण, शोहरतगढ़ में बदहाल सड़के, भ्रामक बिजली बिल के नाम पर जनता का उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।पीडीए चर्चा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी से जुड़े लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव ने किया। पीडीए चर्चा में मंचासीन पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी शिक्षक मणेन्द्र मिश्रा मशाल,पूर्व विधायक लालजी यादव, हरिराम यादव, राम मिलन भारती, मुरली धर मिश्रा, शकील शाह, कमरुज्जमा ,शकील शाह,राकेश दुबे, अफजल खान,अजय चौरसिया,लवकुश सैनी,घनश्याम यादव, जयश्री गुप्ता, सुनील पाठक, विनोद, हजारी प्रसाद,कामता प्रसाद,जहूर,अर्जुन यादव व बूथ प्रभारी सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
