नई दिल्ली। साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार विपिन कुमार सोनी, जो राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं, ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विपिन कुमार सोनी ने उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयोग पिछड़े वर्गों के हित में प्रभावी और जनकल्याणकारी कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति का अनुभव और कार्यशैली समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुलाकात के दौरान जनपद जौनपुर निवासी कन्हैया लाल सोनी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *