oplus_2
oplus_2

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शोभनाथ चौधरी का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकताओं व समर्थको ने जोरदार तरीके से बांसी में स्वागत किया। इसी कड़ी में सूपा चौराहा और सनई चौराहा पर कार्यकर्ताओ ने फूल-माला पहनाकर स्वागत नारेबाजी के साथ किया। सिद्धार्थ तिराहा पर महात्मा गांधी और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। रॉयल ग्रीन मैरेज होटल के सभागार में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी ने सिद्धार्थनगर का कमान सौपा है। मै जनपद के पांचों विधानसभा को मजबूत करूँगा। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता और सदस्य बनाऊँगा। भाजपा के साथ गठबंधन धर्म निभाते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करूंगा। मैं पार्टी के विचारों, सिद्धान्तों पर खरा उतरूंगा। वर्तमान में RLD के कई विधायक और सांसद हैं। जिनमे राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री है। NDA में शामिल राष्ट्रीय लोकदल आगामी चुनाव में सिद्धार्थनगर बढकर हिस्सा लेगा। शीर्ष नेतृत्व का दिशा- निर्देश का पालन करूँगा। इस दौरान प्रीतम चौधरी, हरीश पटेल( जिला महासचिव), दूधनाथ चौधरी, प्रभूनाथ, फूल कुमार, सुरेन्द्र, मरेन्द्र, अनिल कुमार, निजाम साहब, रघुबर चौधरी, मकरध्वज, विजय बहादुर चौधरी, सुनिता चौधरी, रीता, जहीर अहमद, अशोक, मुकेश, ओमप्रकाश, पटेश्वरी, प्रभुद‌याल आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।

oplus_2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *