राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले को याद किया

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।

विकास खण्ड बढ़नी के ढेबरुआ चौराहा पर शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

सावित्रीबाई फुले, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले सामाजिक चेतना मंच ढेबरुआ ने शिक्षा, समाज में बेहतर योगदान पर दर्जनों लोगों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि शिक्षिका अनुराधा भारती ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले सामाजिक सुधारिका व भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में जानी जाती हैं। शिक्षा की अलख जगाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने नारी सशक्तिकरण को मजबूत बनाने का काम किया। वे समानता, न्याय व करुणा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहीं।

शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकार के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका उन्होंने काफी संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा काफी जरूरी है ताकि वे आत्मनिर्भर होकर देश व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सकें।

राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले मंच ने सेवानिवृत शिक्षक कन्हैया लाल, सुर्यबलि, रामदास, लोहर राम आर्य व जय प्रकाश विष्वकर्मा, मुस्तन शेरुल्लाह, पृथ्वी पाल, सोनी जी के अलावा कई अन्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस दौरान चेतना मंच के अध्यक्ष शत्रुघ्न, डॉ0 मनोज, आशीष संगम, डॉ0 रीतु गौतम, सुरेश, भीम प्रकाश, जगदीश, सुभाष, जयप्रकाश विश्वकर्मा, पृथ्वी पाल भारती, रामसूरत यादव, चंद्रिका, सोनी, समर पॉल, राजन, दिनेश सिंह, नपं चेयरमैन सुनील अग्रहरि, जुग्गी राम रही, अमन सिंह, चन्द्र प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।चित्र परिचय : राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन पर मौजूद लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *