रामलीला कार्यक्रम में कलाकारों ने किया ब्रज की होली का मंचन
विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी- विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत औरहवा गांव में प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय की अगुवाई में संकट मोचन हनुमान मंदिर पर रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं रासलीला कार्यक्रम में प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्र ने फीता काटकर रामलीला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डॉ0 पवन मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतार कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रामलीला कार्यक्रम के राम यज्ञ के छठे दिन कलाकारों ने ब्रज की होली लीला का मंचन किया। डॉ0 पवन मिश्रा ने अपने सम्बोधन में रामलीला कार्यक्रम में श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने, सामाजिक सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने, और युवाओं को ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही, साथ ही धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में शान्ति और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने रामलीला कार्यक्रम में श्रीराम असत्य पर सत्य की विजय और नैतिकता के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि व प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, समाजसेवी सन्तोष पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
