कस्बा शोहरतगढ़़ में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ने निकाली यात्रा, संघ शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के कार्यक्रम के दृष्टिगत निकाली गई यात्रा

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

।शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण में जगह-जगह हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न होना है। इसी के दृष्टिगत सोमवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से शोहरतगढ़ कस्बे में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से सम्पन्न होने वाले हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आगाज किया गया। कस्बे में मोटरसाइकिल यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज से प्रारम्भ हुई। इस दौरान सभी मोटरसाइकिल पर भगवा ध्वज फहरता रहा। रास्ते भर सभी वंदेमातरम, भारत माता की जय व जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। यात्रा विद्यालय से निकलने के बाद पोस्ट ऑफिस होते हुए छतहरा गांव पहुंचा। इसके बाद वापस छतहरी, पेट्रोल पम्प, थाना होते हुए तिरंगा तिराहा, सीएचसी, श्रीराम जानकी मंदिर, पुलिस पीकेट, मोती नेता तिराहा, नीबी दोहनी, अभय सिंह का घर होते हुए खुनुवां बाईपास, समय माता मंदिर गेट से विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान शोहरतगढ़ कस्बे में सम्पन्न होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति के सदस्य रविकान्त अग्रहरि (रिक्की) ने बताया कि शोहरतगढ़ नगर में हिन्दू सम्मेलन का तीन कार्यक्रम सम्पन्न होना है। जिसमें पहला कार्यक्रम 17 दिसम्बर को भारत माता चौक पर दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है। दूसरा कार्यक्रम गड़ाकुल प्राथमिक विद्यालय परिषद व तीसरा नीबी दोहनी में सम्पन्न होगा। संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मेहनत करें। इस दौरान जिला प्रचारक विशाल, खण्ड पालक अभय सिंह, राजेश आर्या, पंकज श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, रवि अग्रवाल, दीपक कौशल, सुरेन्द्र पाल, सूरज निगम, हर्षित शर्मा, अंकित गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, रमेश कसौधन, राजकुमार मोदनवाल, वीरेन्द्र कुमार, आनन्द कसौधन, सोनू महतो, अरुणेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *