विश्व सेवा संघ | संवाददाता – योगेन्द्र जायसवाल

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना चिल्हिया प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद संख्या 62/24, धारा 128 सीआरपीसी में वांछित एक नफर वारंटी जितेन्द्र पुत्र रामभरन, निवासी बर्डपुर 8, टोला मोहनपुर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *