विश्व सेवा संघ संवाददाता मसीहुद्दीन चौधरी
सिद्धार्थनगर।
विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत ग्राम पंचायत पचमोहिनी, टोला मुडिला में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कड़ाके की ठंड से राहत पाने वालों में बुजुर्ग, महिलाएं तथा अत्यंत गरीब परिवार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कंबल वितरण का यह सराहनीय कार्य गरीब कल्याण संस्था के सभी सदस्यों के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। संस्था पिछले आठ वर्षों से लगातार क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करती आ रही है। संस्था द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जरूरत के अनुसार गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाती है, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामगोपाल यादव ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में जरूरतमंद लोग रहेंगे, तब तक गरीब कल्याण संस्था अपनी सेवा निरंतर जारी रखेगी।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने गरीब कल्याण संस्था एवं उसके अध्यक्ष रामगोपाल यादव के इस मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे सच्ची मानव सेवा का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह ने की, जबकि संयोजक की भूमिका रवि यादव ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव उपस्थित रहे। उनके साथ संजय यादव, भारत निषाद, अमर मोहम्मद मुकीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *