सोमवार को ब्लाक सभागार में जिला संगठन मंत्री हिन्देश कुमार राव के देख रेख में चुनाव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढनी- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ दूतीय की ब्लॉक शाखा बढ़नी का चुनाव सोमवार को विकासखंड बढ़नी सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित सफाई कर्मचारियों द्वारा सर्व सहमति से वीरेन्द्र कुमार को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष व धर्मराज को मंत्री पद पर चुना गया।मिली जानकारी अनुसार विकास खंड बढ़नी का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संघ के जिला संगठन मंत्री हिन्देश कुमार राव की अध्यक्षता में सर्व सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार, मंत्री पद पर धर्मराज,कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, संगठन मंत्री पद पर शंकर , और संप्रेक्षक पद पर अनूप कुमार गौतम, आदि सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। संघ के जिला संगठन मंत्री हिंदेश कुमार राव ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। सभागार में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।उक्त अवसर पर संघ के जिला संगठन मंत्री हिंदेश कुमार राव, सचिदानंद , अजय बहादुर, नितेश कुमार, हरिश्चंद चौधरी, प्रेम प्रकाश चौबे, कुबैर, जितेन्द्र बहादुर सिंह, महबूब आलम, गोविन्द कुमार, राम नरेश, सुभाष भारती, जगदीश, शिव कुमार, राज देव, भागीरथी, सोहनलाल, सत्यदेव, सुरेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *