युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि श्याम जायसवाल ने फीता काटकर मैच का किया शुभारम्भ

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी के परसोहिया में बुधवार को युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसके बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्याम जायसवाल ने फीता काटकर मैच का शुभारम्भ किया। वहीं श्याम जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बैटिंग करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वहीं टूर्नामेंट आयोजकों एवं सम्मानित लोगों द्वारा श्याम जायसवाल का फूल-माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि, प्रधान रामजी, प्रधान अनिल कुमार, आयोजक रोहित यादव, शिवपूजन यादव, दिनेश शर्मा, उपेन्द्र कुमार नूर आलम, राहुल कुमार, इन्द्रजीत यादव, नरेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *