विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी- जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पकड़िहवा में ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गाव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारें में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। जनपद में एसआईआर के अन्तर्गत मतदाता सूची का प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है सभी लोग बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर भरकर उसे बीएलओ को वापस कर दें। जिससे मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम सम्मिलित हो सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, बीडीओ बढ़नी अनिश मणी पाण्डेय, एपीओ शाहिद सिराज, सीडीपीओ रविन्द्र कुमार यादव, एडीओ पंचायत रामविलास, संतोष कुमार गुप्ता, सचिव रविकांत यादव, अवधेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान यशोदा नंद मिश्र व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *