विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी – भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी कस्बा और नेपाल के कृष्णानगर नगर पालिका क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शाम होते ही नेपाल के लोग भी दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। देवी गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं और मां की जय-जयकार कर रहे हैं। नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर भव्य पण्डाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। प्रतिमाओं के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह मां के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। सजावट से सजे पंडालों की छटा देखते ही बनती है। स्थानीय समितियों की ओर से सुरक्षा, सफाई और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सप्तमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वहीं क्षेत्र में दुकानों के लगने से चारों ओर रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मां दुर्गा के दर्शन से मन को शान्ति मिलती है।👉 नगर में नवरात्र की धूम, पण्डालों में उमड़ रहे श्रद्धालु : नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र का उत्साह देखने को मिल रहा है। देवी पण्डालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु सुबह-शाम आरती में शामिल हो रहे हैं। चहुंओर दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पण्डालों में माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वातावरण माता रानी के जयकारों से गुंजायमान है। ढोलक की थाप पर भक्तिमय गीत गूंज रहे हैं। भक्त प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और मां मुरादें पूरी कर दे हलुवा बाटूंगी जैसे भजन गा रहे हैं। मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लग रही है। व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में नवरात्रि का धार्मिक माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *