कुछ जगहों के कार्य स्थल पर बिना शाइन बोर्ड लगाये ही मनमानी ढंग से किया जा रहा कार्य, नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा फर्जीवाड़ा

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी-विकास खंड बढ़नी ब्लाक के मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में रोजगार सेवकों द्वारा फर्जी मास्टर रोल भरे जाने की मनमानी भरी शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं। इन मामलों में अक्सर प्रधान, सचिव और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वास्तविक श्रमिकों के मौके पर मौजूद न होने के बावजूद मास्टर रोल में उनकी हाजिरी भरी जाती है।और उनके नाम पर भी फर्जी मास्टर रोल भरकर भुगतान निकाला जाता है। कुछ मामलों में मजदूरों के खाते में पैसे भेजकर, बाद में उनसे जबरन वसूली की जाती है। काम शुरू होने से पहले ही मस्टर रोल तैयार कर दिए जाते हैं और उनमें अग्रिम हाजिरी भर दी जाती है। मास्टर रोल में किसी और की फोटो अपलोड की जाती है और नाम किसी और व्यक्ति का दर्ज होता है। बताते चलें कुछ जगहों के कार्य स्थल पर बिना शाइन बोर्ड लगाये ही नियमों को दरकिनार कर मनमानी ढंग से कार्य किया जाता है। इस समय ग्राम पंचायत मड़नी, खजुरिया शर्की, गनेशपुर, खैरी शीतल प्रसाद, हसुड़ी उर्फ गजेहड़ी, रेड़वरिया, गडरखा , सिहोरवा, तौलिहवा, पिपरा, पैकी, मानपुर, हलौरा, चंदई, ढेकहरी खुर्द, आदि जगहों पर कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायत मड़नी की बात करें तो 19 नवंबर को असगर के खेत से राजेन्द्र के खेत तक चल रहे मिट्टी पटान कार्य में सुबह 6 पुरुष 4 महिला का फोटो अपलोड किया गया था, वहीं रात नौ बजे तक 10 महिलाओं का फोटो अपलोड कर दिया गया था। मतलब साफ है कि नाम किसी और का फोटो किसी और का अपलोड किया जा रहा है। एक ही फोटो सभी साइड पर अपलोड कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।उक्त संबंध में बीडीओ बढ़नी के सीयूजी नंबर 9454464746 पर काल रिसीव नहीं होने के कारण बात नही हो पाई थी। वहीं एपीओ शाहिद सिराज ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने कहा कि मनमानी करने वाले ग्राम पंचायत से संबंधित जिम्मेदारों व रोजगार सेवकों के खिलाफ कमियां मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *