बढ़नी ब्लाक टीम द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान व स्वावलंबन को लेकर किया गया जागरूक

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला मिशन केंद्र बढ़नी ब्लाक की टीम द्वारा गुरुवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व स्वालम्बन के सशक्तिकरण हेतु बढ़नी ब्लॉक एनआरएलएम कार्यलय पर एपीओ शाहिद सिराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ब्लॉक के महिला मेट के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत विभिन्न कार्क्रयमों के माध्यम से महिलाओं का सुरक्षा स्वालंबन व महिलाओं को साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरूक कर त्वरित सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मनरेगा के तहत ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मुहैया करने के लिए मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने के लिए मातहतों को निर्देश देते हुए कहा गया कि महिला मिशन सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर, 112, 1090,1076,108,1930,1098 तथा 102 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी एपीओ शाहिद सिराज, दिनेश कुमार सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *