जिला संवाददाता, जय प्रकाश त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर

त्रिलोकपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा थाना अध्यक्ष त्रिलोकपुर चन्द्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम नक्थर देवरिया में संपन्न हुआ।


मिशन शक्ति टीम ने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, एंटी-रोमियो अभियान तथा साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181 एवं 101 के प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जितेंद्र जायसवाल एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ह्रदय सिंह भी उपस्थित रहे। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक तालीमुद्दीन खान, धनंजय दुबे, कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव तथा महिला आरक्षी कंचन सिंह शामिल रहीं।


कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *