विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी- महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ढेबरुआ पुलिस के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति व साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केंद्र, बहू बेटी सम्मेलन एवं नए कानून के संबंध के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत खजुरिया शर्की की टोला नजरगढ़़वा में दहेज उत्पीड़न व 03 नये कानून के बारे में एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना जैसे कि सुमंगला कन्या योजना वृद्धा पेंशन योजना किसान सम्मन निधि योजना विधवा पेंशन योजना शहरी व ग्रामीण आवासीय योजनाओं महिला सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न हेल्पलाइन नंबर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु
विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा ,1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन ,1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,108, एंबुलेंस सेवा ,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर उ0नि0 कुंजबिहारी तिवारी ,उ0नि0 सोमनाथ शर्मा ,म0का0 मीरा रानी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शारिक खान ,अध्यापक धर्मेन्द्र शर्मा, अमरेश शर्मा, आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *