Milvati khadhy padarthमिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक हेतु विशेष अभियान

बढ़नी। सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार नववर्ष के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बर्डपुर एवं नौगढ़ क्षेत्र में स्थित कपिलवस्तु रेस्टोरेंट, स्पाइसी 7 डेज रेस्टोरेंट, मून लाइट रेस्टोरेंट, रॉयल पिज़्ज़ा कैफे, दिलीप स्वीट्स, अमृत चाय, केसर चाय, अनिल बेकर्स, परमात्मा बेकर्स, माँ वैष्णो मंचूरियन सेंटर, स्वीट्स शॉप सहित कुल 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से पूर्णतः परहेज करने के लिए जागरूक किया गया।इस अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *