नही हो रहा केंद्र का संचालन, और ना ही लिखा गया है भवन पर केंद्र का नाम
बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़नी गांव में आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य पर लाखों का भुगतान”तो किया गया है। लेकिन अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र पर नाम तक नहीं लिखा गया है और ना ही यह केंद्र पूरी तरह से संचालित हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो प्राथमिक विद्यालय मड़नी कैम्पस में बने आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मत के नाम पर जिम्मेदारों द्वारा लाखो रुपए का भुगतान विगत कई माह पहले ही कर दिया गया है। लेकिन कमरे के अंदर कूड़ा कबाड़ रखा गया है। केंद्र सुचारू रूप से संचालित नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा उत्पन्न होती है।
उक्त ग्राम पंचायत में कई अन्य मदो में भी भ्रष्टाचार और गबन के मामले प्रकाश में सामने आए हैं। जहां अक्सर सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितताओं की ओर इशारा करती हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत व अन्य मदो के लिए आवंटित धन का सही उपयोग नही होने से सिर्फ सरकारी धन का बंदरबांट होता है।
उक्त संबंध में बीडीओ बढ़नी के सीयूजी नंबर 9454464746 पर सम्पर्क किया गया लेकिन कोई बात नही हो पाई थी।
