मित्र राष्ट्र की नेपाल संस्कृति और सभ्यता पर आधारित नेपाली गीत पर की गई नृत्य की प्रस्तुति
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- सिद्धार्थ नगर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले कपिलवस्तु महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ पर विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इण्टरमीडिएट कालेज पथरदेइया बढ़नी की छात्रा प्रीती, कल्पना तिवारी, खुशबू, संजना, शालिनी, अनुराधा, अंशी पाल , निशा, सौम्या तथा सुशीला आदि द्वारा मित्र राष्ट्र की नेपाल संस्कृति और सभ्यता पर आधारित नेपाली गीत पर नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसे मंचासीन अधिकारियों और भारी संख्या में उपस्थित दशकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खूब सराहा।
उक्त कार्यक्रम में सुप्रिया,गीता,याशमीन,बंधनी,गुलफिशा तथा कल्पना पाण्डेय आदि शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई ।साथ ही विद्यालय के संचालक रामसूरत यादव उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, सहायक अध्यापक मनोज, मनीष ,दिनेश पाल, माधव आदि लोग उपस्थित रहें।
