बढ़नी – आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती मनायी गयी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक चन्दा लाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में, पटेल ने पाकिस्तान से पंजाब और दिल्ली भागकर आए विभाजन के शरणार्थियों के लिए राहत अभियान चलाए और शांति बहाली के लिए काम किया। उन प्रांतों के अलावा जो प्रत्यक्ष ब्रिटिश शासन के अधीन थे, लगभग 565 स्वशासित रियासतों को पटेल ने जवाहरलाल नेहरू और लुई माउंटबेटन के साथ मिलकर लगभग हर रियासत को भारत में विलय के लिए राजी किया राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत किया। अखिल भारतीय सेवा प्रणाली की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उन्हें “भारत के सिविल सेवकों के संरक्षक संत” के रूप में भी याद किया जाता है। दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, जिसे भारत सरकार ने 420 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से बनवाया था, 31 अक्टूबर 2018 को उन्हें समर्पित की गई।इस अवसर पर छात्र /छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के शिक्षक विनोद द्विवेदी जी, वेद प्रकाश शुक्ल व प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र /छात्राओं,शिक्षक/शिक्षिकाओं ने देश की एकता, अखण्डता, सुरक्षा को बनाये रखने का संकल्प भी लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं नेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही ने किया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एसपी निगम, श्रीमती शीला पाण्डेय , लवहर राम , रीता शाही , आरसिया , दीपक गहरी , रामरूप पाण्डेय, प्रभु दयाल , वीरेन्द्र पाण्डेय, सुधीर पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *