विश्व सेवा संघ, संवाददाता

संत कबीरनगर। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन “नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश” द्वारा चयनित संस्था बिलसन ग्रीन इन्डस्टीज प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात के कुशल नेतृत्व में जनपद संन्तकबीरनगर के विकासखंड मेहदावल कें ब्लाक सभागार में दिनांक 30-नवंबर 2024 दिन शनिवार कों ब्लॉक स्तरीय पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक के भव्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी कें कुशल मार्गदर्शन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार पाण्डेय,एवं लघु एवं सिंचाई विभाग में जे.एम. आई. अशोक द्विवेदी, लेखाकार विनोद कुमार कें साथ बीएमएम धर्मेंद्र यादव राष्ट्रीय आजीविका मिशन कें उपस्थिति में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जल जीवन मिशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में समस्त ग्राम पंचायत कें अन्तर्गत समस्त जल सखी कार्यकत्री को जल संरक्षण एवं जल जनित बिमारियों कें रोकथाम एवं क्षमतावर्धन हेतु होंने वाले कार्यक्रमों में सहयोग करनें एवं सहायता प्रदान करनें की बात कही। इस दौरान मास्टर ट्रेनर रुपेश मिश्र द्वारा ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली गतिविधियों के विषय में विस्तार पूर्वक प्रस्तुति भी कि गई। इस दौरान जल सखियों को प्रक्षिक्षण किट/ आई सी मैटीरियल का वितरण कार्य भी अतिथियों कें माध्यम से सम्पन्न कराया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी सहित जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप प्रजापति, बलराम शर्मा मनीष कुमार त्रिपाठी,प्रभात मोदनवाल अनुराग मिश्र तकनीकी सहायक शम्भु पासवान दिलीप कुमार जावेद राज यादव रजनी प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर सहित विकासखंड मेहदावल की विभिन्न ग्राम पंचायत की जल संखी की उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *