विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी जिले के एक छोटे से गांव अभयपुर तहसील धौरहरा से निकलकर आकाश निगम ने वो कर दिखाया, जो लाखों युवा सिर्फ सपना ही देख पाते हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकाश ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 418वीं रैंक हासिल की है।

सबसे खास बात ये है कि आकाश ने बिना किसी कोचिंग के ये सफलता पहले ही प्रयास में पाई है। उनके इस अद्भुत प्रयास ने न सिर्फ उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गर्व से भर दिया है। अब आकाश एक आईपीएस अधिकारी बन गए हैं।

आकाश की इस कामयाबी पर उनके घर में खुशी का माहौल है। नाते-रिश्तेदार और गांववाले उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी आकाश और उनके माता-पिता को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

गाँव से निकली ऊँची उड़ान

आकाश निगम का जन्म 4 मार्च 2003 को लखीमपुर खीरी के अभयपुर गांव में हुआ था। उनके पिता विजय प्रकाश निगम एक साधारण किसान हैं और हमेशा खेतों में मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते रहे।

शुरुआती पढ़ाई रमियाबेहड़ स्थित गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद आकाश ने लखनऊ के सेंट अनजानिस पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की।

By Reporter

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *