थाना धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुदरिया (लखीमपुर-खीरी) में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित राम धनुष यज्ञ मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना धौरहरा पुलिस ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने मेले में लगी सभी दुकानों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दुकानदारों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सरसावा चौकी इंचार्ज दरोगा बृजलाल भी मौके पर मौजूद रहे।पुलिस की इस सक्रियता से मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखी और श्रद्धालुओं में विश्वास बना रहा।
विश्व सेवा संघ न्यूज़✍️ रिपोर्ट: जयकरन राज
