विश्व सेवा संघ संवाददाता मसीहुद्दीन चौधरी
इटवा/सिद्धार्थनगर।
दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा अंतर्गत थाना कठेला समयमाता, पोस्ट भोजवार के अपने कार्यालय क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत कठेला जानूबी टोला ऊचडीह में गरीब कल्याण संस्था द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन दर्जन से अधिक जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।


कंबल वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से बुजुर्ग, गरीब और ठंड से प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता दी गई। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा भावना का परिचय दिया।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार मौर्या जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गरीब कल्याण संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी रामगोपाल यादव जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में रामगोपाल यादव जी ने कहा कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”


कार्यक्रम में अमर, बजरंगी प्रजापति, जुम्मन, राजकुमार चौहान, अब्दुल क़ईम सहित कई अन्य साथी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने गरीब कल्याण संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *