गांव में नही होती नियमित साफ सफाई, नियुक्त सफाई कर्मी काट रहे मौज

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी- विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहोरवा गांव में सफाई कर्मी की लापरवाही के कारण जगह जगह गंदगी का अंबार लग जाता है। नालियां चोक हो जाती हैं, रास्तों पर जलभराव होता है, और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों को खुद ही सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिससे स्वास्थ्य और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। जिसका मुख्य कारण सफाई कर्मी की गैर-हाजिरी या काम न करना, तथा कुछ मामलों में अधिकारियों द्वारा अनदेखी शामिल है। वहीं सूत्रों की मानें तो नियुक्त सफाई कर्मी अक्सर ड्यूटी से गायब रहता है। जो लापरवाही को दर्शाता है। और गांव में कभी कभार ही साफ सफाई कराई जाती है। अभिषेक यादव का कहना है कि घर के आसपास जगह जगह गंदगी के कारण नालियों में रुके पानी से मच्छर पनपते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया, और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। रास्ते में फैले गंदे पानी व कूड़े के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें खासकर महिलाओं और बूढ़े बच्चों को ज्यादा समस्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *