विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी सिद्धार्थनगर। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 08.05.2025 द्वारा सन्दर्भित ईंट भट्ठा मेसर्स किसान ब्रिक फील्ड, ग्राम रेडवरिया और किसान ब्रिक फील्ड ग्राम बोहली तहसील शोहरतगढ़़ (सिद्धार्थनगर) के विरुद्ध वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियन्त्रण) अधिनियम1981 (यथा संशोधित) की धारा-31ए के अन्तर्गत जारी बन्दी आदेश जारी है। राज्य बोर्ड से जारी उक्त बन्दी आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा बुधवार दिनांक 14/01/2026 के माध्यम से गठित समिति के तहसीलदार शोहरतगढ़़ प्रकाश सिंह यादव एवं सदस्यों के साथ ईंट भट्ठे का स्थलीय निरीक्षण शुक्रवार दिनांक 16/01/2026 को किया गया। निरीक्षण के समय ईट भट्ठा संचालित नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित ईंट भट्ठा मालिक/प्रतिनिधि को राज्य बोर्ड के पत्र दिनांक 08.05.2025 द्वारा जारी बन्दी आदेश की छायाप्रति प्राप्त करायी गयी एवं उपस्थित ईंट भट्ठा प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि राज्य बोर्ड के पत्र दिनांक 08.05.2025 द्वारा वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियन्त्रण) अधिनियम 1981 (यथासंशोधित) की धारा-31ए के अन्तर्गत जारी बन्दी आदेश का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाये एवं किसी भी दशा में ईंट भट्ठे का संचालन न करें। इस दौरान तहसीलदार शोहरतगढ़़ प्रकाश सिंह यादव सहित पूरी टीम व ईंट भट्ठा मालिक/प्रतिनिधि मौजूद रहें।
