विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लॉक में भरौली के पास ट्रक द्वारा दुर्घटना में सैकड़ों भेड़ों की कुचलकर मृत्यु हो जाने की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों से भेंटकर संवेदना व्यक्त किया। मिश्रा ने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर मृत भेड़ों की मुआवजा राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक से बात कर भेड़ों की पोस्टमार्टम समय से सुनिश्चित कराने को लेकर सक्रिय रहे। मिश्रा ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के सहयोग से हर सम्भव सहयोग किया जायेगा, जिससे पशु पालक परिवार का दुःख कम हो सके। श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने कहा कि ढेबरुआ निवासी बुधई पाल और चिनगुद पाल की आजीविका का एक मात्र साधन भेड़ें ही थी। कल देर शाम बढ़नी की तरफ से आ रहे ट्रक ने 150 के लगभग भेड़ों को कुचल दिया, जिसमें सौ से अधिक की तत्काल मृत्यु हो गई जबकि 30 से अधिक भेड़ें घायल होकर जीवन/मृत्यु के बीच झूल रही है। इस दुर्घटना में पीड़ित भेड़ पालक बाल बाल बचे। जो अभी भी घायल हैं। जिले के इतिहास में पशुओं से जुड़ी ऐसी दुर्घटना शायद ही कभी प्रकाश में आई हो।समाजवादी पार्टी की ओर से शकील शाह जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोपाल फौजी, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अजय चौरसिया, सेक्टर प्रभारी मकबूल, संदीप साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *