विश्व सेवा संघ, संवाद सूत्र बहराइच।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडकर के चित्र के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके समकक्ष अपना चित्र लगाकर उनसे अपनी बराबरी का कुत्सित कृत्य किया है। उसके खिलाफ आज अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथ मे काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब हैं देश की शान सपा कर रही उनका अपमान, बाबा साहब से जिनको द्वेष आजम खां और अखिलेश, गुस्से में है सारा देश मांफी मांगो तुम अखिलेश, जिसने दिया देश को संविधान सपा कर रही हैं उनका अपमान, आज नारों से विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे ने किया। उपरोक्त प्रदर्शन में सदस्य विधान परिषद व प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह नन्हेंलाल लोधी धीरेंद्र मोहन आर्य जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव डॉक्टर डिंपल जैन आईटी जिला संयोजक प्रमोद पांडे मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा एकता जायसवाल रमेश जायसवाल युवा मोर्चा संयोजक अरुडेन्द्र सिंह अंकित अखिलेश यादव गोले नितिन रुपानी अभय सिंह अमित शर्मा नगर अध्यक्ष सतीश सिंह निशंक त्रिपाठी निलेश जैन संतोष त्रिपाठी जितेंद्र सिंह जीतू पंकज केवट सहित तमाम कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।