बढ़नी।
वर्ष 2026 के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिषेक महाजन को श्वेत धातु का एक अतिरिक्त स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। डीआईजी संजीव त्यागी ने उन्हें एसएसपी पद पर पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
डॉ. अभिषेक महाजन की पदोन्नति पर जनपद सिद्धार्थनगर के एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ नौगढ़ नरेंद्र कुमार, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, सीओ इटवा पवीन प्रकाश, सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, सीओ बांसी रोहिणी यादव सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी, यातायात प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
