बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिशन शक्ति व साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केन्द्र, बहू-बेटी सम्मेलन एवं नये कानून के सम्बन्ध के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत डा0 जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा में छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में जानकारी दी गयी। वहीं महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्न हेल्पलाइन नम्बर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया।
वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एमवबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, डा0 शोमनाथ शर्मा, कांस्टेबल अमरेश पाण्डेय, महिला कांस्टेबल श्रद्धा त्रिपाठी मौजूद रही। वहीं प्रधानाचार्य अब्दुर्रकीब, प्रबन्धक अब्दुल मोबीन साहब, अध्यापक एम0 औतार, मौलाना जलाल अहमद, मौलाना असदुल्लाह ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
