करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस प्रशासन
विश्व सेवा संघ, संवाददाता
बढ़नी- पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह जनपद सिद्धार्थनगर आदेश क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन, व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ श्री अरुण कान्त सिंह के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह थाना ढेबरुआ के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पंजीकृत अभियोग संख्या147/24 धारा 191(2),191(3),190,125,126(2)132 BNS व 7CLA Act संबंधित अभियुक्त को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना स्थानीय से मंगलवार को तीन व्यक्ति को अन्तर्गत धारा 170 /126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण सैयद मोहम्मद हसनैन पुत्र मेहंदी हसन (27) वर्ष निवासी वार्ड नं0 11 गोला बाजार,. राहुल पुत्र राम कृपाल ( 25) वर्ष निवासी वार्ड नं0 09 रामलीला मैदान, पंकज चौहान पुत्र स्व0 बल्ली उम्र ( 29 )वर्ष साकिन वार्ड नं0 1 अंबेडकर नगर मुडिलाथाना ढेबरुआ जनपद सि0नगर आदि लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य लोगों की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,उ0नि0 सभाशंकर यादव , हे0का0 राकेश कुमार ,.हे0का0 अरविन्द कुमार,हे0का0 विनोद पासवान,का0 अरविंद कुमार बिंद ,का0 संदीप कुमार ,का0 पेशकार यादव ,का0 जनीश अहमद ,का0 राजू प्रसाद ,का0 लालबाबू निषाद आदि शामिल रहे।