लखीमपुर-खीरी। तहसील धौरहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हौरी में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनके लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान अनुज वर्मा, पंचायत सचिव धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत मित्र मनीष वर्मा, पंचायत सहायक अरुण वर्मा, सफाई कर्मचारी रमेश यादव सहित अन्य पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से अपनी बात रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।रिपोर्ट: जयकरन राजविश्व सेवा संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *