चुनाव में जितेन्द्र कुमार मौर्य को सातवी बार निर्विरोध चुना गया ब्लाक अध्यक्ष

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढनी- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक शाखा बढ़नी का चुनाव शुक्रवार को विकासखंड बढ़नी सभागार में संपन्न हुआ। इस चुनाव में जितेंद्र कुमार मौर्य को लगातार सातवीं बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।मिली जानकारी अनुसार विकास खंड बढ़नी का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संघ के जिला अध्यक्ष जगनरायन की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी आश्विन पाठक और सह चुनाव अधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव की देखरेख में यह चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार मौर्य, मंत्री पद पर कृष्ण कांत शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश , संगठन मंत्री पद पर दिलीप , और संप्रेक्षक पद पर विरेन्द्र , उपाध्यक्ष विद्याशंकर व रामकुमार यादव , मीडिया प्रभारी गुलाब, संयुक्त मंत्री महबूब आलम, सह मीडिया प्रभारी दीनानाथ आदि सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष जगनरायन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। सभागार में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।उक्त अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष जगनरायन, जिला संगठन मंत्री जयशंकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गावती, महामंत्री मीरा शुक्ला, कोषाध्यक्ष उषा देवी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल, राम बहादुर मौर्य, राजकिशोर, राकेश पासवान, जितेन्द्र बहादुर, शिव शंकर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *