ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी बस स्टाप चौराहे पर आंखो के सामने से बाइक ले उड़े चोर, खोजबीन जारी
बढ़नी- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी बस स्टाप चौराहे पर लोगों की आंखों के सामने से दिन के उजाले में चोर बाइक लेकर फरार हो गये,जो क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
उक्त मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है।

जो ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रोलिया निवासी फुरकान पुत्र सलीम ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बीते रविवार की दोपहर हमारा भाई उस्मान UP55 A W1187 हीरो स्पेलेंडर काळी कलर की बाइक लेकर बढ़‌नी बाजार गये थे। जो बढ़नी पचपेड़‌वा मार्ग पर स्थित आलम इलेक्ट्रानिक दुकान के पास ख‌ड़ी करके एक दुकानदार से बात चीत कर रहे थे।

तभी देखते ही देखते एक अज्ञात व्यक्ति अचानक बाइक सवार हो भाग निकला । हो हल्ला मचाने और पीछा कर पकहने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उस ब्यक्त व गाड़ी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
उक्त संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *