गांव में आज तक नही बना पंचायत भवन, पंचायत सहायक की नियुक्ति कर किया जा रहा भुगतान, रोस्टर अनुसार सप्ताह में एक दिन सचिव के बैठने का समय होता है निर्धारित,जब भवन ही नहीं बना तो कहां बैठते हैं पंचायत सचिव अवधेश यादव

पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने जमाया कब्जा, नही हुआ समस्याओं का समाधान, चौपाल की उड़ाई गई धज्जियां

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैदौली में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु पंचायत स्तर पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां ज़िम्मेदारों की उदासीनता से ग्राम प्रधान सहित आशा, आंगनबाड़ी, कोटेदार, सफाई कर्मी, पंचायत सहायक आदि नदारद रहे और गांव की जनता आई और उदास होकर चली गई। उक्त संबंध में पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव ग्राम प्रधान,आशा,आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी, पंचायत सहायक कोटेदार आदि की उपस्थिति के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाये। और ना ही किसी समस्या का समाधान कर पाये। जिससे साफ पता चलता है कि ग्राम पंचायत स्तर से जुड़े जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग चौपाल कार्यक्रम में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण अब गांव की जनता भी ऐसे कार्यक्रमों में जाना पसंद नहीं करती है। जिम्मेदारों की उदासीनता से सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया जाता है। और समस्याएं जस का तस बनी रहती है। बताया जाता है कि उक्त ग्राम पंचायत में अभी तक पंचायत भवन का निर्माण ही नही किया गया है। इस तरह से चौपाल आदि कार्यक्रम विद्यालय भवन पर ही किया जाता है। जिससे छात्र छात्राओं के पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न होता है।उक्त संबंध में बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पांडे के सीयूजी नंबर 9454464746 व सीडीओ बलराम सिंह के सीयूजी नंबर 9454464749 पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *