मिशन शक्ति दीदी द्वारा महिलाओं व छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरुक
महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज-05 अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत जनपद के थाना मोहाना, भवानीगंज, मिश्रौलिया, लोटन, ढेबरुआ तथा थाना शिवनगर डिड़ई पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया। वहीं ट्रैफिक नियम के बारे मे जानकारी दी गई तथा महिलाओं, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों/साइबर अपराधो के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयीं। इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवं सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।