मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत 04 वर्षों हेतु ₹05.00 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण देगी यूपी सरकार
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- एम0एस0एम0ई0 इकाईयों को गति प्रदान किये जाने हेतु एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजन किये जाने एवं प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने हेतु प्रतिवर्ष ₹01 लाख नई सूक्ष्म इकाईयों को स्थापित किये जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षों की समयावधि में कुल ₹10 लाख नई सूक्ष्म इकाईयों स्थापित किये जाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक महत्वाकांक्षी नई योजना “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना” प्रारम्भ किया जाना है। मिशन मोड में योजना का कियान्वयन में संगठनात्मक ढांचा जनपद स्तर, राज्य स्तर एवं उच्च स्तर पर गठित समिति के माध्यम से होगा। जनपद स्तर पर जिला कार्यकम प्रबन्धन इकाई (DPMU) योजना के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी होगी। उक्त प्रबन्धन इकाई के अध्यक्ष जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी तथा सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग होगे। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिद्धार्थनगर के साथ-साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग में भी योजना का संचालन किया जायेगा। योजना के संचालन हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जिले स्तर पर केन्द्रीय एजेन्सी होगी। इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सिद्वार्थनगर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *