विश्व सेवा संघ, संवाददाता
राम कृपाल सिंह
बहराइच। जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृजेश पाण्डेय एवं विधायक श्री सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व मे क्रेटली धर्मांश सनातनी सेवा संघ के तरफ से पश्चिम बंगाल से आए ट्रस्टी रवीन्द्र सिंह जिला मंत्री भाजपा,श्रीमती रिंकी सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा,श्रीमती श्वेता सिंह द्वारा आज रेहुआ मंसूर मे पीड़ित परिवार के बीच पहुंच कर मृतक राम गोपाल मिश्रा के पिता,माता और पत्नी को चार चार लाख रुपए की सहयोग राशि सौंपकर अपनी संवेदन व्यक्त की है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,जिला महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ जितेन्द्र त्रिपाठी,नन्हे लाल लोधी,जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव,अखण्ड प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय मण्डल अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी,पंकज केवट,नितिन रुपानी,प्रभात शुक्ला आदि ने पीड़ित परिवार को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
